{"_id":"6035372a8ebc3ee94c508182","slug":"identify-garbage-generating-units-in-the-district-palwal-news-noi567436987","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कूड़ा पैदा करने वाली इकाइयों का करें पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कूड़ा पैदा करने वाली इकाइयों का करें पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। शहर की सफाई व स्वच्छता के लिए बड़ी मात्रा में कूड़ा निकालने वाली इकाइयों और स्थानों की पहचान करे और रिकॉर्ड भी तैयार करे। क्योंकि ऐसे इकाइयों व स्थानों पर निरंतर निगरानी रखा जा सके। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े दानों को प्रतिदिन नियमित रूप से खाली किया जाए। अगर किसी स्थान पर कूड़ादान नहीं रखा गया है, तो उस स्थान पर कूड़ादान रखा जाए। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन ने कही। वह मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में एनजीटी के आदेशों की अनुपालना के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शहर व गांवों में सफाई व्यवस्था का उचित समाधान किया जाए तथा साफ-सफाई जमीनी स्तर पर भी दिखनी चाहिए। इसके लिए नगर परिषद, नगर पालिकाएं, जिला परिषद व विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से निरंतर सफाई व स्वच्छता के लिए स्थायी समाधान निकालें। शहरी क्षेत्रों में सीवर व पानी के वैध कनेक्शन होने चाहिए। अगर सीवर के कनेक्शन कम हैं तो इनकी संख्या बढ़ाई जाए। स्कूलों, अस्पतालों, बैंक्वेट हॉल, धार्मिक स्थलों पर अधिक मात्रा में निकलने वाले कूड़े के निपटान का स्थायी समाधान किया जाए। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। कूड़े का निपटान सही ढंग से हो रहा है या नहीं, इस पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर कोई फर्म कूड़े का निपटान सही ढंग से नहीं कर रही है तो उस पर जुर्माना किया जाए। शहर से गुजर रहे हाईवे के किनारे जमा कूड़े को तुरंत उठाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एसडीएम पलवल कंवर सिंह, एसडीएम हथीन वकील अहमद, एसडीएम होडल संदीप अग्रवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, सहित नगर परिषद , नगर पालिका व मार्किट कमेटी के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।