फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   How to get out of the house when the drain water is filled at the door

Palwal News: कैसे निकले घर से बाहर जब दरवाजे पर ही भरा है नाले का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
How to get out of the house when the drain water is filled at the door
ईश्वर नगर में नारकीय हालात, संवाद कार्यक्रम में लोग बोले, रिश्तेदारों को बुलाने में आती है शर्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। ईश्वर नगर वार्ड नंबर-3 में नाले और जल निकासी की समस्या ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। यहां नाला तो बना हुआ है, लेकिन सीवर लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न सिर्फ राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैसे लोग घर से बाहर निकले जब उनके दरवाजे पर ही नाले का पानी भरा हुआ है।
लोगों ने बताया कि दो साल पहले बनी सड़क अब आधी टूटी हुई है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। बारिश के समय पानी भर जाने से बच्चों को स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाता है। सरकारी पानी की व्यवस्था भी अधूरी है। टंकी बनी हुई है लेकिन अभी तक नल का कनेक्शन नहीं मिला है। शिकायतों के बावजूद सफाईकर्मी नाले की सफाई करने नहीं आते।
विज्ञापन


संवाद के दौरान मौके पर स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आई। गलियों में कचरे के ढेर लगे थे, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था और हर तरफ बदबू फैली हुई थी, सांस लेना तक दूभर हो गया है। निवासी लाल बदन देवी ने बताया कि हम इतने शर्मिंदा हैं कि किसी रिश्तेदार को घर बुलाने का साहस नहीं करते। क्या मुंह दिखाएं जब खुद अपने ही घर में दम घुटता है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि हम लोगों ने कई बार नगर परिषद को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की है, लेकिन न तो कोई सफाई कर्मचारी आता है और न ही कोई अधिकारी सुध लेता है। हमने मंत्री से भी कई बार शिकायत की है लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है। महीनों तक नालियों की सफाई नहीं होती, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

हमेशा गली में नालों का गंदा पानी भरा रहता है, दुकानों में पानी चला जाता है। पूरा रास्ता दोबारा बनाया जाए। - हुकम सिंह, निवासी

गली में लाइट नहीं लगी हुई है, रात में आने-जाने में काफी परेशानी होती है। अंधेरे की वजह से रात के वक्त महिलाओं का निकलना दुश्वार हो गया है।- डॉ. जसवीर सिंह, निवासी

समय-समय पर नालों की सफाई होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं। गंदे पानी में बच्चे और बुजुर्ग का निकलना बंद हो गया है।- सोमवीर, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed