फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Honeytrap: Demanded Rs 20 lakh from lawyer by threatening to implicate him in a false rape case

हनीट्रैप: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वकील से 20 लाख रुपये मांगे

Tue, 02 Jan 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Honeytrap: Demanded Rs 20 lakh from lawyer by threatening to implicate him in a false rape case
- हस्ताक्षर करने के बहाने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन

- 15 हजार रुपये छीनने का आरोप, दो लाख रुपये में वीडियो मिटाने के लिए कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने वकील को बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी महिलाओं ने दुष्कर्म के झूठे में केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की और 15 हजार रुपये भी छीन लिए। महिलाओं ने दो लाख रुपये में अश्लील वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित वकील की शिकायत पर दो नामजद महिलाओं के खिलाफ हनीट्रैप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया है।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जिला अदालत पलवल में वकालत करता है। पांच साल से वह सोनिया नामक महिला का केस लड़ रहा है। उसके साथ उसकी बहन मोनिका भी अक्सर आती थी। बीती 26 दिसंबर को मोनिका उसे प्रकाश विहार कॉलोनी में मिली। मोनिका ने कहा कि उसकी सहेली किरण के संबंध अपने पति के साथ सही नहीं है। वह अपने पति के खिलाफ मुकदमा डालना चाहती है। बीती 28 दिसंबर को मोनिका अपनी सहेली किरण को लेकर जिला अदालत परिसर स्थित चैंबर में आ गई। किरण ने बताया कि वह अपने पति के खिलाफ खर्चा का मुकदमा डालना है। पेपर तैयार कर लो, वह हस्ताक्षर कर फीस की राशि दे देगी। 29 दिसंबर को किरण व मोनिका ने फोन कर केस के कागजात तैयार होने के बारे में पूछा। अगले दिन उसने मोनिका से कागजात तैयार होने की बात की तो मोनिका ने किरण से उसकी बात करा दी। किरण ने कहा कि उनके पास अदालत आने का कोई साधन नहीं है। पेपर लेकर मोनिका के घर आ जाओ, वह यहीं हस्ताक्षर कर फीस दे देगी। वह मुकदमे के कागजात तैयार कराकर मोनिका के घर पहुंच गया। मौके पर उसे किरण भी मौजूद मिली। उसने मुकदमे के कागजात व वकालतनामा पर किरण के हस्ताक्षर करा लिए। इस दौरान किरण ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसे पीकर वह अचेत अवस्था में हो गया। उसे होश आया तो देखा कि वह किरण के साथ नग्न अवस्था में है। किरण ने कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है, यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसके ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देगी। किरण ने उसकी जेब में रखे हुए 15 हजार रुपये भी निकाल लिए। किरण ने कहा कि रुपये नहीं दिए तो समाज में उसकी बहुत बेइज्जती होगी। वह उनके पास से आ गया, उसके बाद भी मोनिका व किरण ने उसे फोन कर रुपयों की मांग की। मोनिका ने फोन कर कहा कि उसने किरण को दो लाख रुपये में सहमत कर लिया है। किरण को दो लाख रुपये मिलने पर वह मुकदमे में नहीं फंसाएगी और रिकॉर्डिंग को डिलीट कर देगी। आरोप है कि किरण व मोनिका के द्वारा जानबूझकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर हनी ट्रैप के द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed