फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hemlata stood first in speech and Nitin stood first in essay writing.

Palwal News: भाषण में हेमलता व निबंध लेखन में नितिन रहे प्रथम

Sat, 27 Apr 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 27 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hemlata stood first in speech and Nitin stood first in essay writing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विधिक साक्षरता से संबंधित भाषण, कविता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन व निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गईं।
भाषण प्रतियोगिता में जीजीडीएसडी कॉलेज की हेमलता प्रथम, प्रीति ने द्वितीय व मनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में एसडी कॉलेज के लिए नितिन प्रथम, राजकीय महाविद्यालय हथीन के मोक्ष शर्मा द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय बड़ौली की ज्योति तृतीय रही। स्लोगन लेखन में राजकीय महाविद्यालय पलवल की दिप्ती प्रथम, एसडी कॉलेज की आकृति द्वितीय व मनीषा तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में राजकीय महाविद्यालय पलवल की ललिता प्रथम रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पलवल की लक्षिता प्रथम व जोगिंद्र द्वितीय रहा। कविता पाठ में लक्षिता प्रथम रही। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी अर्चना वर्मा नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एडवोकेट डॉ. एनके गोयल, हरमीत कुमारी व कृष्णा शर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बाबू लाल शर्मा, विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारी दिलबाग सिंह, अनिल चैहान, तरुण सैनी, वंदना भारद्वाज, डॉ. अनिता मिश्रा, डॉ. दीपिका छाबडा, डॉ. प्रखर, डॉ. संजीव कुमार, पिंकी, निशा रानी, सरिता देवी, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed