{"_id":"6aad94f69f2a755362093255","slug":"health-security-to-85000-people-through-ayushman-yojana-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115639-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आयुष्मान योजना से 85 हजार को स्वास्थ्य सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आयुष्मान योजना से 85 हजार को स्वास्थ्य सुरक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने नूंह जिले के हजारों परिवारों को आर्थिक चिंता से राहत देते हुए उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिले में अब तक 85 हजार से अधिक लाभार्थी योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। योजना से लाभान्वित सलंबा गांव की खुर्शीद ने बताया कि सीमित आय के कारण गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार का खर्च बड़ी चिंता बन जाता था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पताल में उपचार मिलने से परिवार को आर्थिक दबाव से राहत मिली।
आशमा के परिवार में अचानक स्वास्थ्य समस्या आने पर आयुष्मान कार्ड के जरिए अस्पताल में भर्ती और आवश्यक उपचार की सुविधा मिली। अमीन ने बताया कि बीमारी के दौरान उपचार खर्च की चिंता के बीच योजना से उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिली और कर्ज लेने की स्थिति से बचाव हुआ।
फजरी और सानिया ने भी योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा का सहारा बताया। सानिया ने कहा कि योजना का लाभ मिलने के बाद वह गांव की महिलाओं को भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित न रहे।