{"_id":"613ce7b88ebc3ef16477dd33","slug":"health-palwal-news-noi6040059137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वर से प्रभावित चिल्ली गांव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वर से प्रभावित चिल्ली गांव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। उपमंडल के रहस्यमयी ज्वर से प्रभावित चिल्ली गांव का शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दौरा किया। स्थानीय प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार एवं मेडिकल अफसर राजकुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। गलियों में जाकर लोगों से बात की। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विभाग की तरफ से समुचित इलाज किया जाएगा। उल्लेखनीय है गांव में रहस्यमयी ज्वर का प्रकोप अभी भी जारी है। ग्रामीणों का कहना है पिछले दस दिनों में कई मौतें हो चुकी हैं।
वहीं प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि 28 अगस्त से अब तक गांव में पांच मौतें हुईं हैं। ग्रामीणों ने इलाज नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में कराया है। वहां से इलाज का विवरण लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक दर्जन गांवों में भारी संख्या में लोगों को ज्वर आ रहा है। गांव चिल्ली के निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि भारी संख्या में लोग रहस्यमयी बुखार से पीड़ित हैं। बच्चे ज्यादा प्रभावित हैं। गांव में बच्चों की मौतें भी हुई हैं। मौतें किस ज्वर से हुई हैं यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग एवं मच्छर बचाव के लिए कोई स्प्रे भी नहीं कराया है। ग्रामीणों ने फॉगिंग के लिए चिकित्सा अधिकारी से मांग की। वहीं चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आठ लीटर डीजल का प्रबन्ध ग्रामीण कर दें। फॉगिंग एवं स्प्रे करा दी जाएगी। इससे पता चलता है कि विभाग के पास संसाधनों का अभाव है।
सीएम विंडो पर भी की शिकायत
गांव निवासी मुंसरीफ का कहना है कि उसने गांव में स्प्रे न होने की शिकायत सीएम विंडो पर भी की। इसके बावजूद विभाग का रवैया उदासीन बना हुआ है। उसका कहना है कि उसके परिवार के चार सदस्य भी रहस्यमयी ज्वर की चपेट में आए। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी भारी संख्या में ज्वर के पीड़ित मरीज हैं। इसी प्रकार गांव मनकाकी में भी रहस्यमयी ज्वर से एक बच्चे की मौत हो गई। इसी प्रकार मनकाकी सहित हुचपुरी, महलुका, रनसिका में भी भारी संख्या में लोग ज्वर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि मौत किन कारणों से हुई है यह अभी पता नही चल पाया है। उनका कहना है बृहस्पतिवार को गांव चिल्ली में विभाग की टीम ने 78 नमूने लिए हैं जोकि सभी नेगेटिव मिले हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि गांवों में वायरल, मौसमी ज्वर है।
फोटो 11पीएएलपी-19
कैप्शन: चिल्ली गांव का दौरा कर लोगों से जानकारी लेते चिकित्सा अधिकारी