{"_id":"666dd7be45028417ac098a48","slug":"hathins-population-of-50-thousand-will-get-relief-from-drinking-water-crisis-palwal-news-c-24-1-fb11002-106818-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन की 50 हजार की आबादी को मिलेगी पेयजल संकट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन की 50 हजार की आबादी को मिलेगी पेयजल संकट से राहत
Sat, 15 Jun 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए 23 करोड़ 41 लाख की परियोजना को मिली मंजूरी
छह नए ट्यूबवेल लगेंगें, नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हथीन। पेयजल संकट झेल रहे हथीन शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की लगभग 50 हजार की आबादी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 23 करोड़ 41 लाख 94 हजार 527 रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत हथीन शहर में पेयजल में बढ़ोत्तरी के लिए यमुना किनारे रहीमपुर में छह नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। नई परियोजना के तहत हथीन के धीरनकी रोड पर अमृत योजना के तहत पेयजल के लिए नया बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। 1200 मीटर नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त कौंडल में हथीन के लिए बूस्टिंग स्टेशन स्थापित होगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व रहीमपुर में हथीन शहर के लिए चार ट्यूबवेल लगे हुए थे। अब हथीन शहर के लिए छह नए ट्यूबवेल लगने के बाद समस्त आबादी को कुल दस ट्यूबवेल पानी देंगें। उन्होंने बताया कि हथीन शहर के वर्तमान में लगे सभी बूस्टिंग स्टेशनों कुटी मन्दिर, हुड्डा सेक्टर एवं रेस्ट हाउस की मशीनों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथीन शहर की सभी अधिकृत एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में पानी पहुंचाया जाएगा। प्रति व्यक्ति 110 लीटर पानी उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए शीघ्र ही टेंडर छोड़ा जाएगा। पेयजलापूर्ति योजना को ऑटोमेटिक सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन में लेवल इंडिकेटर लगाए जाएंगे। स्टार्टअप लगाकर मोबाइल से भी पेयजल आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले तीन सौ दिनों में नई पेयजल परियोजना का काम पूरा करके पर्याप्त पेयजलापूर्ति की जाएगी।