फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hathin city will be illuminated with LED lights

Palwal News: एलईडी लाइटों से जगमग होगा हथीन शहर

Mon, 12 Jun 2023 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hathin city will be illuminated with LED lights
12पीएएलपी12- पुरानी लाइटों की जगह लगेंगे नई एलईडी लाइट।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वीकृति प्रदान की, सभी 13 वार्डों में होंगे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन शहर एलईडी लाइटों से जगमग होगा। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद निधि से पूरे शहर को जगमग करने की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद निधि से हथीन शहर के सभी 13 वार्डों, सभी चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगीं। हथीन नगर पालिका ने जूनियर इंजीनियर के माध्यम से इसके लिए सर्वेक्षण करना शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका के अंतर्गत सभी 13 वार्डों में सर्वेक्षण का कार्य जारी है।


दरअसल, हथीन शहर में ज्यादा लाइट खराब पड़ी हैं। इस लाइटों के न जलने से शहर वासियों को रात के समय परेशानी होती है। अंधेरा छाए रहने से आपराधिक वारदातों को भी बढ़ावा मिलता है। लोगों द्वारा शहर में नई लाइट लगाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसे केंद्रीय राज्यमंत्री ने मंजूर किया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने बताया कि स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर स्वयं इस विषय में घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शहर के हर कोने में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हथीन शहर के लिए जिला विकास योजना के तहत भी बजट आवंटित किया गया है। शहर के स्टेडियम निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में सर्वेक्षण करके स्टाफ से रिपोर्ट ली जा रही है। इसके बाद विभाग को रिपोर्ट भेजकर प्रक्रियागत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed