फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   haryana board exam

दावे फेल, परीक्षा केंद्रों में जमकर हुई नकल

Wed, 04 Mar 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
haryana board exam
पलवल के परीक्षा केंद्र के बाहर से पर्चियां फेंकने के लिए लटके लोग। - फोटो : Palwal
पलवल/ हथीन/ होडल/ हसनपुर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं भी बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन सामाजिक अध्ययन का पेपर हुआ। प्रशासन के नकल रोकने के दावों के उलट परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली। नकल फेंकने वाले लोग परीक्षा केंद्रों के बाहर स्कूलों की दीवारों व छतों पर चढ़कर नकल फेंकते देखे गए। पुलिस भी नकल फेंकने वालों के पीछे डंडे लेकर खूब दौड़ी, लेकिन उसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था बनी रही। नकल फेंकने वाले न पुलिस के काबू आए और न ही केंद्रों पर छापा मारने पहुंचे उड़नदस्तों के। वहीं केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बावजूद अंदर नकल के पर्चे फेंके नजर आए। धारा 144 का परीक्षा केंद्रों पर खुलकर उल्लंघन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर जांच की तथा केंद्र अधीक्षकों व सुपरवाइजरों को नकल रहित परीक्षा कराने के लिए आदेश दिए। उन्होंने केंद्रों पर सख्ती बरतने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

पलवल जिले में 10वीं की परीक्षा में 19568 परीक्षार्थी इम्तिहान दे रहे हैं। उपायुक्त ने जिले में शांतिपूर्ण व नकल रहित परीक्षा कराने के लिए धारा 144 लगाई हुई है। साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर चार से पांच पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं। उनके अलावा जिले की पुलिस टीमें लगातार केंद्रों पर गश्त कर रही थीं, लेकिन उसके बाद भी नकल नहीं रुकी। पहले ही पेपर में जिले में नकल रहित परीक्षा कराने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग के दावे पूरी तरह से फेल साबित हुए। केंद्रों के अंदर भी परीक्षार्थियों की जांच में खूब पर्चियां मिली।
विज्ञापन

पेपर शुरू होने से पहले ही नकल फेंकने वाले केंद्रों के आसपास नजर आने लगे थे। पेपर शुरू होने के आधा घंटे बाद ही लोग सक्रिय हो गए तथा कोई दीवार पर चढ़कर तो कोई स्कूलों की छत पर चढ़कर अंदर नकल की पर्चियां बनाकर फेंकने में लग गया। बाहर नकल फेंकने वालों के पास आधा घंटे बाद ही पूरा पेपर बाहर आ गया था। पेपर दिलाने आए स्कूलों के अध्यापकों ने एसएसटी अध्यापकों को बुलवाकर पेपर के लिए पर्चियां तैयार कराई तथा उसके बाद बच्चों तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की दीवारों व छतों पर चढ़कर नकल फेंकने वालों को पुलिस कर्मियों को डंडों से पिटाई भी की और खूब दौड़ाया भी, लेकिन पुलिस कर्मियों के इधर-उधर होते ही फिर वही हाल हो जाता। पेपर खत्म होने तक यही सिलसिला चलता रहा। पेपर देकर बाहर आए बच्चे पेपर को आसान बता रहे थे, लेकिन उसके बावजूद जिले में नकल खूब हुई।
सरकारी स्कूलों में ज्यादा दिखाई दिए नकल फेंकने वाले
होडल। होडल उपमंडल में 10वीं के हुए सामाजिक अध्ययन के पेपर में शांति रही। निजी स्कूलों में जहां नकल कम चली, वहीं सरकारी स्कूलों में जमकर नकल चली। सरकारी स्कूलों की दीवारों व छतों पर चढ़कर लोग नकल फेंकते रहे। पेपर के दौरान कई बार उड़नदस्तों ने पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जैसे ही उड़नदस्ते की टीम पहुंचती तो बाहर पहले ही शोर मचना शुरू हो जात। पुलिस कर्मी भी नकल फेंकने वालों को भगाने में लगे रहे, लेकिन केंद्रों के बाहर हुडदंग कम नहीं हुआ। पेपर शुरू होने से लेकर खत्म होने तक यही सिलसिला चलता रहा।
बनी रही परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था
हसनपुर। हसनपुर में 10 वीं के पेपर में परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से अव्यवस्था बनी रही। केंद्रों के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा तथा अंदर बच्चे पेपर में नकल करते रहे। बाहर से भी नकल फेंकने वाले पूरी तरह से सक्रिय रहे। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही अंदर से पेपर के सारे सवाल बाहर आ गए तथा अध्यापक उन सवालों को हल करवाने में लगे रहे। अभिभावक व बच्चों को पेपर दिलाने आए शिक्षक पर्चियां बनाकर अंदर भिजवाने के काम में जुटे रहे। पुलिस कर्मियों के परीक्षा केंद्रों पर होने के बावजूद नकल फेंकने वाले पर्चियां फेंकने से नहीं रुके। छतों व दीवारों पर चढ़कर पर्चियां डालते नजर आए।
हथीन में एसडीएम के फ्लाइंग दस्ते ने 3 को पकड़ा
हथीन। एक निजी विद्यालय में एसडीएम के फ्लाइंग दस्ते ने दूसरे की जगह दसवीं की परीक्षा दे रहे तीन लोगों को काबू किया। हालांकि इनमें से एक मौके से भाग गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को फ्लाइंग टीम ने हथीन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। फ्लाइंग टीम के सदस्य जोगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस विषय में कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। हथीन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन केंद्र अधीक्षक ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ कोई लिखित शिकायत पुलिस को समाचार भेजे जाने तक नहीं दी है। इस बारे में खंड शिक्षा यशपाल गर्ग ने स्वीकार किया है कि युवकों को पकड़ा गया है लेकिन लिखित शिकायत तो औपचारिक रूप से केंद्र अधीक्षक को ही देनी है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह का कहना है कि यदि संबंधित अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की तो अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। वहीं एसडीएम वकील अहमद ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

10वीं का पेपर बुधवार को सामाजिक अध्ययन का था। पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शिक्षा विभाग के अलावा तीनों उपमंडलों के एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारियों के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बाहर जो अव्यवस्था थी, उसे पुलिस ने दूर करने का पूरा प्रयास किया। आगे की परीक्षाएं भी पूरी तरह से नकल रहित कराई जाएंगी। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराना प्रशासन व शिक्षा विभाग का प्रयास हे।
-अशोक कुमार बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed