फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   haryana board exam

नकल करते विद्यार्थियों को चेतावनी देकर छोड़ा

Tue, 03 Mar 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
haryana board exam
पलवल में हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान पेपर खत्म होने के बाद प्रश्न पत्र पर चर्चा करते हुए ? - फोटो : Palwal
पलवल/हथीन/होडल/हसनपुर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी का पेपर था। पेपर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हालांकि परीक्षा केंद्रों के बाहर पेपर दिलाने आए अभिभावकों व लोगों की पेपर खत्म होने तक भीड़ जमा रही। पेपर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस परीक्षा केंद्रों के बाहर लगातार गश्त करती रही तथा वहां केंद्रों के बाहर भीड़ लगाए खड़े लोगों को भगाने का प्रयास करती रही। जिले में कुछ परीक्षा केंद्रों पर ही बाहर से नकल फेंकी गई। हालांकि सरस्वती स्कूल पलवल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन और राजकीय स्कूल भिडूकी हसनपुर में नकल करते विद्यार्थियों को पकड़ा गया लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एक-दो परीक्षा केंद्रों पर तो परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे विद्यार्थी बैठेे मिले जिन्हें पहले दिन चेतावनी देकर भगाया गया। पहले दिन का हिंदी का पेपर बच्चों को बेहद आसान नजर आया। पेपर देकर बाहर आए बच्चों के चेहरे पर खुशी थी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के पेपर में जिले में 9,972 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शांतिपूर्ण तरीके से पेपर कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर काफी पुलिस कर्मी तैनात थे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए। सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर व पहचान पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया, उसके बावजूद भी कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे परीक्षार्थी अंदर प्रवेश कर गए, जिन्हें पेपर शुरू होने पर पहचान करते ही चेतावनी देकर बाहर भगाया गया। परीक्षा हॉल के अंदर पेपर शुरू होने के बाद भी परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर अपने रोल नंबरों की जांच की तथा उसके बाद-अपने-अपने परीक्षा हाल में चले गए। जहां 10 मिनट पहले ही पेपर देने शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन

नकल रहित परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा गठित उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षार्थियों की जांच की। तीनों उपमंडलों में एसडीएम के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ते के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हिंदी का पेपर था। पेपर बेहद आसान था। मैंने पूरा पेपर किया है। मुझे पेपर में आए सारे सवाल आते थे। मुझे यकीन है कि इस पेपर में 80 से ऊपर अंक आएंगे। शिक्षकों ने जो पढ़ाया था, उसी सिलेबस में से पेपर आया है। -कविता, छाया
पेपर बेहद आसान था। मेरी उम्मीद से अच्छा पेपर हुआ है। मुझे पेपर में आए सारे सवाल आते थे। मैंने पूरा पेपर किया है। उम्मीद है कि इस पेपर में मेरे 90 से अधिक अंक आएंगे। पूरेसाल की गई मेहनत मेरी सफल होगी। -चंचल, छाया
आसान पेपर देख बच्चों के चहरे खिले
हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन हथीन में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। नकल रहित बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण और शहर चौकी इंचार्ज टेक सिंह स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा करते नजर आए । इसके अलावा एसडीएम फ्लाइंग भी सक्रिय रही। हथीन के एसडीएम वकील अहमद ने सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा केंद्रों के अंदर जाकर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का निरीक्षण किया। हथीन खंड में पांच परीक्षा केंद्रों पर 948 बच्चों ने परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पुलिस काफी सक्रिय दिखाई दी, किसी भी बाहरी तत्व को परीक्षा केंद्र तो दूर की बात बल्कि बाउंड्री तक भी नहीं फटकने दिया। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों सुनील, अनिल, मनीषा, यशोदा आदि ने बताया कि आज का हिंदी का पेपर बहुत ही आसान था ,यदि सभी पेपर इसी प्रकार आते हैं तो हमारी फर्स्ट डिवीजन आनी निश्चित है।
होडल में भी कक्षा 12 वीं का हिंदी का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात था। परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई हुई थी। धारा 144 लगाने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर काफी लोग जमा थे। बाहर खड़े लोग फोनों पर पेपर के बारे में बात करते नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर लोगों की इस भीड़ को समय-समय पर पुलिस द्वारा भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से केंद्र के बाहर मुख्य द्वार पर ही भीड़ नजर आने लगती। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी के उड़न दस्ते ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

हसनपुर में गांवों में परीक्षा केंद्र बनाए हुए थे। पहले दिन हिंदी का पेपर देने पहुंचे बच्चों में पेपर शुरू होने से पहले तो थोड़ी बोर्ड का पेपर होने के कारण चिंता थी, लेकिन पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर आने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी थी। बच्चों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षा देकर बाहर आए छात्र राज कुमार व सुनील ने बताया कि पेपर बेहद आसान था। पेपर काफी अच्छा हुआ है। बाहर से नकल कम आने के कारण उन्हें पेपर देने में आसानी हुई क्योंकि अंदर शांति से वे अपना पेपर अच्छा कर पाए। परीक्षा केंद्र्रों के बाहर तैनात पुलिस कर्मी लोगों को परीक्षा केंद्रों से आगे जाने के लिए कहते देखे गए। उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed