फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Haryana becomes 44th Senior National Netball Champion after defeating Maharashtra.

Palwal News: महाराष्ट्र को हराकर हरियाणा बना 44वां सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana becomes 44th Senior National Netball Champion after defeating Maharashtra.
महाराष्ट्र दूसरे और हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। महाराष्ट्र दूसरे और हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की पहचान देश के प्रमुख खेल राज्यों में है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सरकार का लक्ष्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवीएसयू की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरि ओम कौशिक, महासचिव अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अमित अरोड़ा, विवेक सेन, संयुक्त सचिव आकाश बत्रा, राजेश राठौर व ऋतुराज विकास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed