फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   hard work never gone dowen, decide your aim: harsh kumar

मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, मंजिल तय करें बच्चे: हर्ष कुमार

Thu, 30 May 2019 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
hard work never gone dowen, decide your aim: harsh kumar
होडल में छात्रों को सम्मानित करते पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार - फोटो : Palwal
होडल। पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मेहनत करने से हर मंजिल मिल जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी इंसान अधूरा है। शिक्षित व्यक्ति जीवन में हर मुश्किल को पार कर सफलता हासिल कर लेता है। पूर्व मंत्री बृहस्पतिवार को सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन हेतराम ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर हर्ष कुमार ने बच्चों से कहा कि वे और भी मेहनत करें तथा अपनी मंजिल तय करें। माता-पिता और गुरुओं द्वारा जो शिक्षा दी जाए। उसे ईमानदारी से ग्रहण कर सही रास्ते को अपनाएं। उन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में अपनी मेहनत से अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि वे उन बच्चों को भी रास्ता दिखाएं जो पढ़ाई से जी चुराते हैं। कार्यक्रम में दसवीं के छात्र अमन आजाद, 12 वीं के छात्रा दीपांशु मंगला ने विज्ञान, पुष्पेंद्र ने वाणिज्य व सुशीला को कला संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान पाने बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके अलावा छात्र कृष्ण, विकास, कौशल, किशोर, भूपेश, सोहिल, वैभव, सपना, निशा व खेमलता को भी सममानित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल निरंजन, डॉ. चंद्रभान, हरकिशन, कपिल, संतराज भारद्वाज, अनू तोमर, सीमा सौरोत, अजय भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed