फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Greenery will develop around pond, picnic spot will create

Palwal News: तालाब के आसपास हरियाली होगी विकसित, पिकनिक स्पॉट बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Greenery will develop around pond, picnic spot will create
विधायक ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, सभी 14 वार्डों में समान विकास के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शहर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को गति देने की तैयारी है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा और नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार के साथ बैठक कर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी 14 वार्डों के समुचित और समान विकास के लिए योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
चौधरी ने शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। तालाबों के आसपास हरियाली विकसित करने, पेड़ लगाने और फव्वारे लगाने के साथ इन्हें पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार करने को कहा। अधिकारियों को योजनाओं और एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देते हुए विधायक ने कहा कि बजट का आवंटन कराया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने शहर में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने एक करोड़ रुपये के बजट से बने स्वर्ण जयंती पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं, बस अड्डा क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सुरक्षित स्थान विकसित करने को कहा, ताकि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी वार्डों में समान विकास पर जोर दिया जा रहा है। विधायक ने शहरवासियों से भी विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर सुझाव देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed