फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   get into the act after death from dengue

डेंगू से मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

Fri, 04 Oct 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 04 Oct 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
get into the act after death from dengue

डेंगू के कारण हुई दो बच्चों की मौत के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. विपिन कुमार ने पूरे वार्ड का दौरा किया और स्वास्थ्य विभाग की आधा दर्जन टीम बनाकर वार्ड के बीमार बच्चों को उपचार देने के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन


वार्ड में तैनात टीम के पास लगभग दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमारी की हालत में पहुंचे। इसके अलावा वाल्मीकि बस्ती से और एक बच्चा गंभीर हालात में फरीदाबाद के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि बुखार के कारण वार्ड नंबर दस में स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी आनंद व पांडवण कॉलोनी निवासी कृष्णा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. विपिन कुमार ने आशा वर्कर, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की आधा दर्जन टीमें बनाकर वार्ड के लिए रवाना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं एसएमओ डॉ. विपिन कुमार टीम के साथ वार्ड का दौरा कर वहां व्याप्त गंदगी के ढेरों फोटो कराए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वाल्मीकि बस्ती व पांडवण कॉलोनी से अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक बीमार बच्चों व महिला, पुरुषों को उपचार दिया है।

इसके अलावा वाल्मीकि बस्ती निवासी पंद्रह वर्षीय पवन पुत्र सुकबीर की हालत को नाजुक देखते हुए उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में एसएमओ ने बताया कि पूरे वार्ड में आशा वर्करों द्वारा सूचना पहुंचा दी गई है कि अगर वार्ड में कोई बीमार बच्चा है तो उसकी तुरंत टीम जांच कराएं।


इस संबंध में जब होडल के एसडीएम सत्यवान इंदौरा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह स्वयं जाकर वार्ड का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्डों में व्याप्त गंदगी को हटाने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed