फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gardener dies after being hit by train near Palwal station

Palwal News: पलवल स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर माली की मौत

Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gardener dies after being hit by train near Palwal station
पलवल। दिल्ली के तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन पर माली के रूप में कार्यरत कालीचरण की पलवल स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी पूरी कर ट्रेन से पलवल लौटे और अपने घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जांच अधिकारी बलराम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। शव के पास मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान कैलाश नगर निवासी कालीचरण के रूप में हुई।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि कालीचरण तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन की नर्सरी में माली के पद पर कार्यरत थे और प्रतिदिन ड्यूटी के बाद ट्रेन से घर लौटते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed