फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   gangrape : case against 4 persons

अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म में चार पर केस

Tue, 03 Mar 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
gangrape : case against 4 persons
पलवल। फैक्टरी में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने व कई माह तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। होडल थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी मुन्नी देवी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होडल-सौंदहद रोड पर स्थित एक निजी फैक्टरी में वह काम करती थी। फैक्टरी मालिक दिनेश निवासी डराना ने माल खत्म होने की बात कहकर फैक्टरी को बंद करने की बात कही। दिनेश के पास पीड़िता की एक माह का वेतन 6 हजार रुपये भी बकाया था। आरोप है कि दिनेश ने एक दिन अपने पालतू खरगोशों को घर ले जाने की बात कहकर उसे फैक्टरी में बुलाया। पीड़िता जब पहुंची तो वहां पर बंदायू (यूपी) निवासी बालिकराम व एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोपियों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को बंदायू ले गए और छविराम के पास छोड़ दिया। आरोपी समय-समय पर वहां आते और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते। एक दिन पीड़िता का किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क हो गया और वह उसे अपने साथ ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed