फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Frustrated with the arrest, family members attacked the police, 13 named

Palwal News: गिरफ्तारी से बौखलाए परिजनों ने किया पुलिस पर हमला, 13 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with the arrest, family members attacked the police, 13 named
चोरी के मामले में वांछित की गिरफ्तारी के दौरान छुड़ाने के लिए परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव असावटी में मंगलवार रात चोरी के केस में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची गदपुरी पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। आरोपी के परिजनों समेत 20 से ज्यादा लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, सरकारी गाड़ी पर पथराव किया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और टीम पर हमला करने वाले 13 लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज भी किया है।

मंगलावर को पुलिस टीम 6 जून, 2024 को दर्ज मुकदमे के तहत वांछित आरोपी अंकुश निवासी रोशन कॉलोनी, असावटी की गिरफ्तारी के लिए गांव असावटी पहुंची थी। टीम में एसआई विनोद कुमार के साथ प्रह्लाद सिंह, कपिल देव और चालक संदीप कुमार शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकुश को पकड़ लिया गया और उसे सरकारी गाड़ी में बैठाकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान करीब 15-20 लोगों की भीड़, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थीं, मौके पर पहुंच गई। सभी ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की और सरकारी गाड़ी को घेर लिया। एसएचओ अश्वनी कुमार को सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पार्टी से हाथापाई पर उतर आई। एसएचओ द्वारा समझाने के बावजूद भीड़ नहीं मानी और आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करती रही।
विज्ञापन


एसएचओ की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू में किया और आरोपी को सरकारी गाड़ी में सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी दौरान अंडरपास रेलवे पुल पर पूछताछ करने पर एसएचओ को मुखबिर ने बताया कि हमला करने वाले सभी लोग आरोपी अंकुश के ही परिवार के सदस्य थे। हमलावरों में गुड्डू, राहुल, अजय, संदीप, भगवती, रजनी व मुन्द्रा , गीता, सोलानी, राखी, प्रवीन, मुन्नी, संजय व अन्य शामिल थे। मुन्नी पर पुलिस वाहन पर पत्थर मारने का आरोप है। इस हमले में एसपीओ बीर सिंह,एसपीओ जवाहर सिंह और ईएचओ नवीन मौके पर भीड़ में फंसकर छूट गए। पुलिस ने हमले को गंभीर मानते हुए आरोपी परिवार के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed