फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fraud of lakhs of rupees in the name of land deed, case registered

Palwal News: जमीन बैनामे के नाम पर की लाखों रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the name of land deed, case registered
आर्थिक अपराध शाखा की जांच में खुला मामला, आरोपी ने चार लोगों के नाम कराई उनके हिस्से की जमीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फरीदाबाद जिले के मेवला महाराजपुर निवासी रंजीत सिंह से जमीन के बैनामे के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पलवल के जलालपुर खालसा गांव के कुछ लोगों ने अपने हिस्से से अधिक जमीन बेचकर रजिस्ट्री कराई, जिससे रंजीत को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने छह गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रंजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक पलवल को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2006 में ग्राम जलालपुर खालसा पलवल में 14 कनाल 9 मरला जमीन का बैनामा 5 लाख 26 हजार रुपये में कराया थी। इस बैनामे का इंतकाल 18 फरवरी 2006 को नंबर 929 पर मंजूर हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिन व्यक्तियों से जमीन खरीदी गई, उन्होंने अपने हिस्से से अधिक जमीन का बैनामा आजाद, रहीश अहमद, शहजाद उर्फ शहीद, और रती मोहम्मद के नाम करा दिया। रंजीत का कहना है कि इन्हें भली-भांति ज्ञान था कि उनके हिस्से में इतनी जमीन नहीं है, फिर भी उन्होंने जानबूझकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


रंजीत द्वारा दर्ज कराए गए परिवाद संख्या 1899 दिनांक 26.11.2024 की जांच आर्थिक अपराध शाखा, पलवल द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने खेवट/खाता नंबर 85/103 के तहत दर्ज जमीन का बैनामा प्रार्थी के नाम कराते समय अपने हिस्से से अधिक रकबा (भूमि क्षेत्रफल) दर्शाया, जिससे साफ धोखाधड़ी का मामला बनता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पलवल में दिनांक 27 मई 2025 को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed