{"_id":"6484c6f951cc8693d10583d5","slug":"four-drug-smugglers-arrested-from-three-places-case-registered-palwal-news-c-24-1-snoi1004-513-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन जगहों से चार नशा तस्करों को किया काबू, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन जगहों से चार नशा तस्करों को किया काबू, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
10पीएएलपी14- पुलिस की गिरफ्त में गांजा पत्ती तस्करी के आरोपी।
10पीएएलपी15- आरोपियों से बरामद गांजा पत्ती।
तस्करों को रिमांड पर लेकर नशा तस्करी गिरोह का खुलासा किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मादक पदार्थ तस्करों पर जिला पुलिस का प्रहार निरंतर जारी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर करीब 12 लाख रुपये की गांजा पत्ती व स्मैक बरामद की है। अपराध जांच शाखा व डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने मौके से चार नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 32 किलोग्राम गांजा पत्ती व 55 ग्राम स्मैक बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को डीएसपी यातायात संदीप मोर ने बताया कि पहले मामले में डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस के हवलदार समीम खान की टीम को सूचना मिली कि गांव रूपडाका निवासी आरीफ व नूंह के सिंगार गांव निवासी अखलाख नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बेचने का अवैध काम करते हैं। दोनों बाइक पर गांजा पत्ती सप्लाई करने के लिए गांव अंधोप जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। बीडीपीओ हथीन के नेतृत्व में गांजा पत्ती बरामद की गई। वजन करने पर 32.750 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत छह लाख रुपये है।
दूसरे मामले में डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान के नेतृत्व में गठित टीम उटावड़ थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव मलाई के सरकारी स्कूल के नजदीक से जिला नूह के गांव खेड़ा निवासी महबूब नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है। आरोपी को काबू कर बीडीपीओ हथीन के सामने तलाशी लेने पर 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं तीसरे मामले में अपराध जांच शाखा पलवल के उप निरीक्षक शहीद अहमद के नेतृत्व में टीम चांदहट थाना अंतर्गत गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि चांदहट निवासी गौरव स्मैक बेचने का काम करता है जो स्मैक लेकर चांदहट की तरफ से आएगा। चांदहट चौक पर नाका बंदी कर युवक को बाइक सहित काबू किया गया। जिला रोजगार अधिकारी पलवल के नेतृत्व में तलाशी लेने पर 30 हजार रुपये कीमत की तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई ।