{"_id":"68dac7c7c10f546abf07f618","slug":"foundation-stone-laid-for-development-works-worth-rs-75-crore-palwal-news-c-24-1-gr11004-118178-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विधायक ने महिलाओं से करवाए 7.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विधायक ने महिलाओं से करवाए 7.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। केंद्र व प्रदेश सरकार की पहल पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के दौरान विधायक हरेंद्र रामरतन ने 7.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों शिलान्यास व शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में गांव गौढोता में तीन करोड़ व गांव खिरबी में एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
शहर के बाबरी मोड़ से हाईवे पर बागवानी सेंटर तक सड़क मार्ग की मरम्मत पर तीन करोड़ 52 लाख 95 हजार रुपये खर्च होंगे। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को लेकर गांव की महिलाओं से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों शिलान्यास करवाने के अलावा शहर में सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू करवाया। इस दौरान विधायक हरेंद्र रामरतन ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा केंद्र सरकार में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर लगातार विकास की नई-नई परियोजनाओं को लोगों समर्पित करने में लगे हुए हैं।
इसी शृंखला में गांव गौढोता में 65 लाख रुपये की लागत से बारात घर, 65 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र, गोदाम पर टीन शेड तीन लाख रुपये, डहर बाबा मंदिर के पास हॉल निर्माण का कार्य 8 लाख 80 हजार रुपये, महिला चौपाल सहित तीन चौपाल पर 12 लाख 50 हजार रुपये, गांव की फिरनी पर 23 लाख रुपये सहित एक करोड़ पांच रुपये के विकास कार्यों का गांव की महिलाओं द्वारा शिलान्यास कराया गया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि गांव खिरबी में 65 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, 25 लाख रुपये की लागत से गांव की फिरनी, 34 लाख रुपये की लागत से गांव के खेत खलियान के रास्ते, 11 लाख रुपये से विजयगढ़ होटल सड़क मार्ग, साढ़े सात लाख रुपये से दो चौपालों का निर्माण करवाया जाएगा। हरेंद्र राम रतन ने बताया कि वर्षों से खराब पड़े बाबरी मोड़ से बागवानी सेंटर पर तीन करोड़ 52 लाख 95 हजार रुपये से सड़क मार्ग पर मरम्मत के कार्य को शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री का सपना है कि गांव-गांव में विकास की नई परियोजनाओं पर काम हो।