फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Food and Supply Controller Seema Sharma suspended in case of sand being found in wheat sacks

Palwal News: गेहूं की बोरियों में रेत मिलने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Food and Supply Controller Seema Sharma suspended in case of sand being found in wheat sacks
पलवल। फरीदाबाद की जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा को बड़ौली गांव के राशन डिपो में गेहूं की बोरियों में रेत मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कदम प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने उठाया, जिन्होंने इस अनियमितता को लेकर जांच के आदेश किए थे। जिले में लंबे समय से राशन डिपो होल्डरों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की खबरें आ रही थीं। इसी सिलसिले में 30 नवंबर 2024 को मंत्री राजेश नागर ने कुशक-बड़ौली गांव स्थित राशन डिपो पर छापा मारा था। मंत्री नागर की कार्रवाई के दौरान जब गेहूं की बोरियों की जांच की गई, तो उसमें रेत पाया गया, जिससे मंत्री नागर भड़क गए। उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसके परिणामस्वरूप सीमा शर्मा का निलंबन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed