{"_id":"683748901b174e15770e86fa","slug":"flu-corner-created-for-corona-patients-in-civil-hospital-10-beds-reserved-palwal-news-c-24-1-as11003-114906-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नागरिक अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया फ्लू कॉर्नर, 10 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नागरिक अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया फ्लू कॉर्नर, 10 बेड आरक्षित
विज्ञापन
आज से शुरू कर दिया गया आइसोलेशन वार्ड, आरटी–पीसीआर किट, रैपिड एंटीजन किट, मास्क का स्टॉक पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से कमर कस ली है। विभाग ने मंगलवार को कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी के तहत सभी अस्पतालों को बेड, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पलवल के नागरिक अस्पताल में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।हाल ही में सीएमओ ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण भी किया। सीएमओ ने बताया कि बुधवार शाम तक आरटी–पीसीआर किट, रैपिड एंटीजन किट, मास्क, सैनिटाइजर और शू कवर का स्टॉक पूरा कर लिया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार से आइसोलेशन वार्ड को पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। वहीं, फ्लू कॉर्नर बुधवार से शुरू कर दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। ताकि ऐसे मरीज सामान्य मरीजों के संपर्क में न आएं। फ्लू कॉर्नर में अलग से डॉक्टर, टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही फ्लू कॉर्नर में मरीजों के लिए अलग से प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है। जिले में अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आता है तो उसे होम आइसोलेशन की सलाह दी जाएगी और उसे होम आइसोलेशन किट भी प्रदान की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीज को घर पर दवाइयां भी प्रदान करवाने की व्यवस्था की गई है।
नागरिक अस्पताल में वर्तमान में 90 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 बेड तैयार रखे गए हैं। दवाइयों और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर बुधवार को सीएमओ ने विशेष बैठक भी की। सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के तहत 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं, उपमंडल अस्पताल होडल में छह बेड और 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2-2 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में सामान्य मरीजों और कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि संक्रमण फैलने की संभावना को रोका जा सके।
विज्ञापन
किसी भी तरह के कोरोना लक्षण दिखने पर तुरंत नागरिक अस्पताल से संपर्क करें और सावधानी बरतें। अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए फ्लू कॉर्नर बनाया गया है।- डॉ. जयभगवान जाटान, सीएमओ, नागरिक अस्पताल