{"_id":"6a031e71cb30510b090cef39","slug":"flood-disaster-management-mock-drill-will-be-held-in-the-district-on-may-14-palwal-news-c-24-1-pal1005-124093-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिले में 14 मई को होगी बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिले में 14 मई को होगी बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल
विज्ञापन
आपात परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारी, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण उद्देश्य
पलवल। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन 14 मई को जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं बचाव मॉक ड्रिल आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य संभावित बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारी, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है। मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य एजेंसियां भाग लेंगी।
हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज में एसडीएम एवं मॉक ड्रिल के नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने जिले की तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला यमुना नदी के निकट होने के कारण बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें। मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, राहत शिविर, ट्रैफिक प्रबंधन और संचार व्यवस्था का अभ्यास किया जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय मजबूत रखते हुए किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके। संवाद