{"_id":"6846f71a9f283476820bc133","slug":"fire-broke-out-on-an-electric-pole-in-new-colony-several-meters-burnt-to-ashes-palwal-news-c-24-1-gr11004-115246-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: न्यू कॉलोनी में बिजली के खंभे पर लगी आग, कई मीटर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: न्यू कॉलोनी में बिजली के खंभे पर लगी आग, कई मीटर जलकर खाक
विज्ञापन
सूचना पर फायर ब्रिगेड और कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। न्यू कॉलोनी स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पास सुबह के समय बिजली के खंभे पर अचानक आग भड़क उठी। इस खंभे पर करीब 20 बिजली मीटर लगे हुए थे, जिनमें से सबसे निचले मीटर से अचानक चिंगारी निकलनी शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग की शुरुआत एक मीटर से हुई और धीरे-धीरे सभी मीटर इसकी चपेट में आ गए। आग के कारण मीटरों में धमाके होने लगे, जिससे आसपास के लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसमान की ओर उठने लगीं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से जंपर काटकर बिजली आपूर्ति रोकी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान डायल 112 पर मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और कैंप थाना पुलिस की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
बिजली विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग से सभी बिजली मीटर जलकर खाक हो गए और आसपास के कई घरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। विभाग ने दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।