फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fire breaks out in scrap stored on shop roof

Palwal News: शॉर्ट सर्किट से दुकान की छत पर रखे कबाड़ में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap stored on shop roof
दुकान की छत पर रखे कबाड़ में आग के बाद उठता धुंआ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर के गुड़ मंडी रोड स्थित एक दुकान की छत पर रखे कबाड़ में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से कबाड़ का सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार, दशहरा ग्राउंड के नजदीक फ्रिज और एयर कंडीशनर रिपेयरिंग की एक दुकान संचालित है। दुकान में मरम्मत कार्य के दौरान निकलने वाले पुराने और खराब पुर्जों सहित अन्य कबाड़ को दुकानदार ने दुकान की छत पर एकत्र कर रखा था। बुधवार दोपहर अचानक छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी निकलने से पास में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाजार में उस समय काफी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे थे। अचानक दुकान की छत से घना धुआं उठता दिखाई देने पर लोगों में दहशत फैल गई। कई दुकानदार भी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। आग बढ़ने की आशंका के चलते आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने छत पर चढ़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और भवनों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed