फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   filth remains in many places, cleaning deadline is 15 june

Palwal News: 15 तक होनी है प्रमुख नालों की सफाई, अब भी कई जगह गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
filth remains in many places, cleaning deadline is 15 june
न्यू सोहना स्थित नाली में पड़ कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मानसून को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, सफाई अभियान चलने के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में अब भी नालों के आसपास गंदगी और कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा होती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को समय रहते नालों और ड्रेनों की सफाई के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को 15 जून तक सभी प्रमुख ड्रेनों और नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

तीन प्रमुख ड्रेनों की सफाई के लिए 1.31 करोड़ का प्रस्ताव

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर सफाई कार्य चल रहा है, लेकिन कई जगह सफाई अधूरी दिखाई देती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में सफाई के बाद दोबारा कूड़ा जमा हो गया है। लोगों का मानना है कि केवल औपचारिक सफाई अभियान से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नियमित निगरानी और प्रभावी सफाई व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की तीन प्रमुख ड्रेनों की सफाई के लिए 1.31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं, नगर परिषद ने क्षेत्र की 18 नालियों, जिनकी कुल लंबाई करीब 33 किलोमीटर है, की सफाई के लिए लगभग 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। जलभराव वाले क्षेत्रों से बारिश का पानी तेजी से निकालने के लिए सुपर सकर मशीनों का भी उपयोग किया जाएगा।


वर्जन
मानसून शुरू होने से पहले सभी नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। डॉ. यशपाल शर्मा, चेयरमैन, नगर परिषद























विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article