{"_id":"58775e334f1c1b7940ba863e","slug":"file","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकाकर कर रहा था किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकाकर कर रहा था किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
palwal
Updated Thu, 12 Jan 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने हथीन थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के परिजनों को तब पता चला जब उसकी तबीयत खराब होने लगी और डॉक्टर ने जांच के बाद उसके गर्भवती होने के बारे में बताया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सारिका के अनुसार 15 वर्षीय एक किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 12 अगस्त 2016 को वह अपने घर से खेतों पर फसल काटने के लिए गई थी। उसे खेतों में अकेला देख हथीन क्षेत्र के गांव रुपनगर निवासी अवरार ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि अवरार धमकी देकर उसे बार-बार बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। चार दिन पूर्व किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ तो परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां पर प्राथमिक जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। परिजन किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंच्रे औ मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन