{"_id":"6aa58f40034c0bd66b032348","slug":"farmhouses-are-being-built-using-illegally-mined-stone-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115440-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध खनन के पत्थरों से खड़े हो रहे फार्म हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध खनन के पत्थरों से खड़े हो रहे फार्म हाउस
विज्ञापन
बेरी, हसनपुर, बिसर अकबरपुर, पाडा, सराय मोहम्मदपुर, अहिर में सैकड़ों फार्म हाउस
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नूंह जिले में अवैध फार्म हाउसों के निर्माण का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। विशेष रूप से तावडू उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी गति काफी तेज है। इन फार्म हाउस की शुरुआती दीवारें अवैध खनन से निकले पत्थरों से खड़ी की जाती हैं और निर्माण पूरा होने के बाद यहां अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं।
जानकारी के अनुसार, बेरी क्षेत्र में कुछ भूमाफिया और ठेकेदार द्वारा अवैध खनन के पत्थरों से अवैध रूप से फार्म हाउस बना रहे हैं। इन पत्थरों को फर्जी बिल के आधार पर वैध बताया जाता है। प्रशासनिक जांच में कई निर्माणों को अवैध भी माना गया है, लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
तावडू उपमंडल के गांव बेरी, हसनपुर, बिसर अकबरपुर, पाडा, सराय मोहम्मदपुर, अहिर आदि के राजस्व क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में फार्म हाउस बने हुए हैं। करीब डेढ़ दशक पहले एक फार्म हाउस में रेव पार्टी पकड़ी गई थी, तो एक अन्य फार्म हाउस में फर्जी पेपर तैयार करने और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन के पेपर लीक कर बच्चों को तैयार कराने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की गई था। इसी प्रकार गांव बेरी में एक बार फिर अवैध गतिविधियों के लिए नया अड्डा तैयार किया जा रहा है, जहां तेजी से अवैध फार्म हाउसों का निर्माण चल रहा है। हाल ही में एक स्थानीय किसान की भूमि पर अवैध रूप से दीवार खड़ी करने का मामला भी सामने आया है, जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जाएगी। यदि अवैध निर्माण या अवैध खनन के पत्थरों का मामला सामने आया तो इसे पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
- अखिल पिलानी, डीसी