फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers happy with good paddy prices, but market shambles

Palwal News: धान के अच्छे भाव से किसान खुश, लेकिन मंडी की व्यवस्था बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers happy with good paddy prices, but market shambles
नूंह मंडी में 1509 धान की आवक शुरू, 3300 से 3800 रुपये तक मिल रहे भाव
विज्ञापन

फसल भी बेहतर, लेकिन मंडी की बदहाल व्यवस्थाएं बनी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों के लिए इस बार शुरुआत ही राहत भरी रही है। पिछले साल के मुकाबले धान के भाव में करीब 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। नूंह अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो चुकी है और फिलहाल किसानों को 3200 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। अच्छे भाव के साथ इस बार फसल भी बेहतर बताई जा रही है, जिससे किसानों को उत्पादन लागत निकलने के बाद अच्छी आमदनी की उम्मीद है।
मंडी में फिलहाल कंबाइन से कटाई किया हुआ धान पहुंच रहा है। आवक शुरुआती दौर में होने के कारण मंडी में अभी फसल की मात्रा ज्यादा नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में धान की आवक बढ़ने की संभावना है। किसानों के अनुसार, कुछ धान में नमी अधिक होने के कारण गुणवत्ता के हिसाब से भाव में अंतर आ रहा है। इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में मौजूदा भाव किसानों के लिए काफी संतोषजनक हैं।
विज्ञापन


एक एकड़ से 60 से 80 हजार तक की पैदावार

किसानों के मुताबिक इस बार मौसम और फसल की स्थिति ठीक रहने के कारण उत्पादन भी अच्छा हुआ है। कई किसानों के अनुसार एक एकड़ में करीब 60 से 80 हजार रुपये तक की फसल निकल रही है। ऐसे में धान के बेहतर भाव ने किसानों की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भाव इसी स्तर के आसपास बने रहते हैं तो इस बार धान किसानों के लिए अच्छी आमदनी वाली फसल साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा की मांग कर रहे किसान
धान के बेहतर भाव के बीच नूंह अनाज मंडी की व्यवस्थाएं किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं। मंडी में सड़क व्यवस्था, बाथरूम समेत कई मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अभी आवक शुरुआती दौर में है, लेकिन आने वाले दिनों में जब बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंचेंगे तो मौजूदा अव्यवस्थाएं बड़ी समस्या बन सकती हैं। किसानों का कहना है कि एक तरफ उन्हें अपनी फसल के अच्छे भाव मिलने से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मंडी में पहुंचने के बाद सड़क, शौचालय और अन्य सुविधाओं के अभाव में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने मंडी प्रशासन से मांग की है कि धान की आवक बढ़ने से पहले सड़क, सफाई, बाथरूम, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

वर्जन
मंडी में काम चल रहा है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। कोई अव्यवस्था किसानों को नहीं होने दी जाएगी। करीब चार हजार किवंटल धान आ चुका है। धान के भाव बेहतर होने किसान खुश है। - राजेन्द्र, मंडी सुपरवाइजर
कोट
पिछले साल की तुलना में इस बार धान के भाव में काफी सुधार है। 1509 धान का भाव 3200 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। किसानों को राहत मिली है। - जगदेव पंवार, इंडरी

इस बार फसल भी अच्छी है और मंडी में भाव भी पिछले साल से बेहतर मिल रहे हैं। एक एकड़ में करीब 60 से 80 हजार रुपये तक की फसल होने की उम्मीद है। - आजाद, कंकर खेड़ी


अभी कंबाइन से कटाई के बाद धान मंडी में पहुंच रहा है। कुछ धान गीला भी आ रहा है, जिसके कारण किसानों को नमी के हिसाब से भाव मिल रहे हैं। - रमेश मानूवास

धान के भाव में तेजी किसानों के लिए बड़ी राहत है। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को बिक्री के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। - आसिफ अली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed