फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers' Bharat Bandh today, police-administration alert, police deployed at every nook and corner

Palwal News: किसानों का भारत बंद आज, पुलिस-प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Thu, 15 Feb 2024 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Bharat Bandh today, police-administration alert, police deployed at every nook and corner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद अब किसान, मजदूर व कर्मचारी यूनियनों द्वारा बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर जिले की सीमाओं पर तैनात किए पुलिस कर्मियों को बेहद गंभीरता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस नाकों पर तैनात अधिकांश पुलिस कर्मियों को रेवाड़ी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया है। जिससे जिले में पुलिस कर्मियों की संख्या कम हो गई है। फिर भी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला किसान आंदोलन तथा भारत बंद के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
बृहस्पतिवार को भारत बंद को सफल बनाने के लिए कर्मचारी और किसान नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। इसके लिए सरकारी कार्यालयों और गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहीं पुलिस टीमें जिले की सीमाओं पर दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी रहीं। उधर गुप्तचर विभाग की टीम किसानों पर निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस व प्रशासन द्वारा हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारत बंद के दौरान भी किसी तरह की हिंसा न हो उसके लिए भी पुलिस व प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही किसान नेताओं को नोटिस दिए गए हैं तथा शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

एक स्थान पर एकत्रित होकर निकालेंगे जुलूस
भारत बंद को लेकर किसान संगठनों से जुड़े किसान शुक्रवार सुबह कर्मचारी एवं मजदूरों के साथ देवीलाल टाउन पार्क पर एकत्रित होंगे। यहां से वह शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा गांवों में भारत बंद को लेकर हर तरीके से सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाएंगे। भारत बंद को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वकर्मचारी संघ ने जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, रोडवेज, वन विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग आदि विभागों में जाकर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रैली निकालकर भारत बंद से जुड़ने का आह्वान किया।
सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी नेताओं ने बृहस्पतिवार को शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालते हुए कर्मचारी नेता विभिन्न सरकारी कार्यालयों में गए और वहां कर्मचारियों से मुलाकात कर भारत बंद में सहयोग करने की अपील की। साथ ही जिले में मजदूरों व किसानों से भी संपर्क किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने किया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने भी चलाया अभियान
भारत बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, सोनपाल चौहान, धर्मचंद घुघेरा ने नया गांव, अलावलपुर, कटेसरा, डाढौता, जल्हाका, मोहना, घोड़ी, चांदहट गांवों में दौरा कर किसानों से अपनी लंबित मांगों को लागू करने के लिए भारत बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उक्त नेताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर व कर्मचारियों की भारी दुर्दशा हो रही है। सरकार कमेरे वर्ग के ऊपर चारों तरफ से हमला बोल रही है। सरकार किसानों की फसलों की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने के अपने वादे से पीछे हट रही है, जबकि किसानों के लिए इस्तेमाल होने वाले बीज खाद बिजली व कृषि उपकरण लगातार महंगे होते जा रहे हैं। मजदूरों के ट्रेड यूनियन अधिकारों को खत्म किया जा रहा है तथा उनके हितों के लिए पहले से बने श्रम कानूनों को समाप्त कर नए चार लेबर कोड बनने से मजदूरों को दोबारा गुलाम बनाया जा रहा है।

सीमाएं सील होने से व्यापार पर पड़ने लगा असर
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीमाएं सील करने का असर जिले के व्यापारियों पर पड़ने लगा है। भारी वाहनों के न पहुंचने से माल जिले में नहीं पहुंच रहा है, जिससे सामान की किल्लत होने की संभावना पैदा होने लगी है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि सीमाएं सील होने से भारी वाहन माल को लेकर नहीं पहुंच पा रहे हैं। आने वाले समय में तेल, घी, चीनी, गुड, शक्कर, कपड़ा सहित अन्य सामान की किल्लत हो सकती है। इसका असर व्यापार पर पड़ने की संभावना है। कई स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, जिससे ऑनलाइन बिलिंग सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed