फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity workers demonstrated and warned the central government

विद्युतकर्मियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को दी चेतावनी

Mon, 19 Jul 2021 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated and warned the central government
पलवल। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर सोमवार को ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की ओर से पलवल डिवीजन स्तर पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर प्रदेश उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली संशोधन बिल-2021 को मानसून सत्र में लागू करना चाहती है। इससे बिजली आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगी। यह बिल जनविरोधी, किसान, गरीब और कर्मचारियों के खिलाफ और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। यदि केंद्र सरकार ने इस बिल को लागू किया तो 10 अगस्त को 15 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर मिलकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। सर्कल सचिव राजेश शर्मा और यूनिट प्रधान राजकुमार डागर ने बताया कि राज्य सरकार लगातार सभी सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनावों से पूर्व किए गए एक भी वायदे पूरे नहीं किए गए हैं। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, समान काम समान वेतन लागू करने, निजीकरण पर रोक लगाने, स्थाई भर्ती करने आदि वादे थे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान दीना बत्रा ने की, जबकि संचालन यूनिट सरजीत सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed