फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dussehra celebrated with great enthusiasm in Nuh district

Palwal News: नूंह जिले में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated with great enthusiasm in Nuh district
रावण पुतला दहन का फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह-तावडू-फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले के पिनगवां, पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका और तावडू में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन किया गया। धार्मिक झांकियों, रामलीला मंचन और मेलों की रौनक ने उत्सव को खास बना दिया। सुबह से ही दशहरा पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदानों में पहुंचे। पूरे जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश गूंजता रहा। दशहरा ने लोगों को अहंकार, अन्याय और अधर्म का त्याग कर सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

नगर में दो स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया गया। जय भारत रामलीला कमेटी की ओर से जय भारत रामलीला मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं धार्मिक रामलीला कमेटी ने रेवाड़ी रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के पास रामलीला मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो मुख्य बाजार और चौक-चौराहों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन


राम-रावण युद्ध ने मोहा मन

फिरोजपुर झिरका में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रामलीला के प्रसंगों का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा मेघनाद, कुंभकर्ण और अहिरावण के वध के बाद रावण के साथ युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद और वानर सेना के स्वरूप ट्रैक्टरों पर सवार होकर रामलीला मंच से दशहरा मैदान पहुंचे। इसके बाद भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के विशाल पुतले का दहन किया। पुतला जलते ही मैदान आतिशबाजी की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रही सतर्क

दशहरा पर्व पर विभिन्न कस्बों में मेलों का आयोजन भी किया गया। खिलौनों, मिठाइयों और खानपान की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने झूलों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। वहीं, शोभायात्राओं के कारण नगर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। डीएसपी अभिमन्यु लोहान के निर्देश पर थाना प्रभारी चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed