फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dowery

दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज

Fri, 10 Sep 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
dowery
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता ने अपने पति पर यौन शोषण करने व ससुर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार पलवल निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही तरह-तरह की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को पति, देवर, ससुर, सास व ननद ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कहा। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पति उसका यौन शोषण करता है और ससुर छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed