फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Doctors and nursing staff not found in PHC, gave birth to baby girl in car

पीएचसी में नहीं मिले चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ, कार में दे दिया बच्ची को जन्म

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doctors and nursing staff not found in PHC, gave birth to baby girl in car
पलवल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ न मिलने पर प्रसव के लिए आई महिला ने कार में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद जच्चा और बच्चा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्टाफ नर्स की गैर मौजूदगी की शिकायत जिला सिविल सर्जन से की गई है। महिला के परिजनों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बेहद रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव ककराली निवासी दुष्यंत ने बताया कि मंगलवार को उसकी भाभी नीतू को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अल्लीका पहुंचे तो वहां न कोई चिकित्सक मिला और न ही स्वास्थ्य स्टाफ व नर्स मिली। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ को काफी फोन किए बुलाने के लिए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में नीतू को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी तो वहां खड़ी एंबुलेंस का सहारा लेने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस का चालक भी लापता था। उसे भी काफी फोन किए, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाए। प्रसव पीड़ा बढ़ते देख तथा नीतू की हालत देख दुष्यंत व उसके परिजन अपनी निजी कार में निजी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही नीतू ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। यह देख नीतू के साथ गाड़ी में मौजूद अन्य महिला ने उसकी डिलीवरी कार में ही कराई, जबकि परिजन बाहर कंबल से कार को ढककर खड़े रहे। बच्ची के जन्म के बाद जच्चा व बच्ची को सोहना रोड पर स्थित प्रेम जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन

दुष्यंत ने बताया कि उसकी भाभी व बच्ची तो ठीक है, लेकिन ऐसी घटनाएं अल्लीका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्य महिलाओं के साथ भी घट चुकी हैं। हर बार यही होता है। वहां न कोई चिकित्सक मिलता है और न स्टाफ है। लोग उपचार के लिए भी भटकते रहते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत जिला सिविल सर्जन से तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लिखित रूप में भेज दी है। वहीं इस बारे में जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का कहना है कि वे मामले की जांच कराएंगे तथा जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed