{"_id":"6a7a045a59bd64a0c20840bf","slug":"discussion-on-animal-behavior-and-needs-palwal-news-c-23-1-lko1064-102876-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पशुओं के व्यवहार और जरूरतों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पशुओं के व्यवहार और जरूरतों पर चर्चा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 59वां अंतरराष्ट्रीय अनुप्रयुक्त एथोलॉजी सम्मेलन सोमवार से शुरू हुआ। इसमें 40 देशों के 182 विशेषज्ञ और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिवसीय आयोजन में पशुओं के व्यवहार, उनकी जरूरतों और मानव-पशु सह-अस्तित्व के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा होगी। आईएसएई की अध्यक्ष एवं ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ सांता कैटरीना की प्रो. मारिया जोसे होट्जेल ने कहा कि पहली बार कांग्रेस का आयोजन भारत में हो रहा है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एमेरिटस प्रोफेसर डोनाल्ड एम ब्रूम ने कहा कि पशु कल्याण के वैज्ञानिक अध्ययन में इस्तेमाल होने वाली विधियां मानव कल्याण और पशु प्रबंधन के लिए भी उपयोगी हैं।
आयोजन सचिव डॉ. विजय पाल सिंह ने कहा कि पशु कल्याण से जुड़ी कई चर्चाएं अभी अनुभव और सामान्य धारणाओं पर आधारित हैं। ऐसे में वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर पशु कल्याण की व्यवस्थाएं विकसित करने की जरूरत है। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पशु कल्याण केवल पशुओं की देखभाल का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध पर्यावरण, कृषि, मानव स्वास्थ्य और सतत विकास से है।