फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Despite the ban, a banned animal was sacrificed in Mankaki, a case was registered

Palwal News: प्रतिबंध के बावजूद मनकाकी में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, a banned animal was sacrificed in Mankaki, a case was registered
पुलिस ने मौके से 350 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर थाने में भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राज्य सरकार के सख्त प्रतिबंधात्मक आदेशों और मुस्लिम धर्म गुरुओं व राजनीतिक नेतृत्व की अपीलों के बावजूद हथीन क्षेत्र के गांव मनकाकी में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी का मामला सामने आया है। यह घटना रात लगभग 1 बजे है। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर 112 वाहन सबसे पहले मौके पर पहुंची। पुष्टि होने के बाद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रविंद्र भी वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके से करीब 350 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर उसे ट्रैक्टर की मदद से हथीन थाने पहुंचाया।

इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस ने इस संबंध में दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई रविंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सीएम विंडो एमिनेंट सूरज पांडे ने इस मामले में थाना प्रभारी हरिकिशन से बात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, श्रीराम सेना के अध्यक्ष अनिल कौशिक ने इस घटना को गंभीर बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed