{"_id":"678be59ab1c31f3fbb0e4951","slug":"depot-holder-held-hostage-and-ransom-of-rs-10-lakh-demanded-palwal-news-c-24-1-gr11004-111361-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डिपो धारक को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डिपो धारक को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाई व 50 हजार रुपये बैंक खाता में ट्रांसफर कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एक गांव निवासी डिपो धारक को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाई। इसके अलावा, पीड़ित के खाते से अपने खाते में 50 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करा लिए। बहीन थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक रनियाला खुर्द निवासी 60 वर्षीय डिपो होल्डर ने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है कि 15 दिसंबर को फरीदा व नसरू नामक व्यक्ति उनके पास आए। उन्होंने विनीत नाम के व्यक्ति के साथ हुए लेनदेन के मामले में मदद मांगी। वे पीड़ित को विनीत के गांव ले गए। वहां फरीदा, नसरू, विनोद, सपना और अनिता ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बंधक बनाकर रखा। इन लोगों ने छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोपियों ने पीड़ित को दुष्कर्म के केस में फंसाने की भी धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित का फोन छीन लिया और पचास हजार रुपये मेहर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली और उसको वायरल करने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।