फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand for judicial inquiry on Manipur incident

Palwal News: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर न्यायिक जांच की मांग

Tue, 25 Jul 2023 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 25 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for judicial inquiry on Manipur incident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स यूनियन की अलावलपुर, बघौला व टीकरी सर्कल की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 9-10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले महापड़ाव की सफलता की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रधान उर्मिला रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से पड़ाव में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मणिपुर राज्य में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की गई।

जिला प्रधान उर्मिला रावत व सीआईटीयू के नेता रमेश चंद ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर उनके हित की नीतियां बना रही है। सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को बदलकर चार लेबर कोड बनाए गए हैं, जिससे श्रमिकों का शोषण किया जा सके। देश व प्रदेश में बेरोजगारी की भयावह स्थिति बन गई है तथा ऊपर से बेतहाशा बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीवन दुर्लभ कर दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि मजबूत आंदोलन से ही सरकार के दमन का मुक़ाबला किया जा सकता है। बैठक में यूनियन नेता सीमा, परसंदी, गीता, मीना, अनीता, देवकी, सुरेश व रजनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed