फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death of cow and calf due to suspected illness

Palwal News: संदिग्ध बीमारी से गाय-बछड़े की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Death of cow and calf due to suspected illness
पशुओं के शरीर पर फुंसियां और गले में सूजन के बाद बिगड़ रही हालत
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन

पिनगवां। बुबलेहड़ी गांव में पशुओं में फैल रही संदिग्ध बीमारी से गोपालकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में बीमारी के चलते गाय और बछड़े की मौत हो गई है, जबकि करीब दर्जनभर गायों में भी इसी तरह के लक्षण बताए जा रहे हैं। पशुओं के शरीर पर फुंसियां निकलने, गले में सूजन आने और खाना छोड़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ने की शिकायत आ रही है।
ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग से गांव में टीम भेजकर जांच और उपचार कराने की मांग की है।गोपालक हाकम खान, कासिम खान, आस मोहम्मद, बिलाल, जुम्मा और साहिल खान आदि का आरोप है कि वे पशुओं की दवा के लिए सरकारी पशु अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिलते। सरकारी दवाएं भी उपलब्ध नहीं होतीं। मजबूरी में उन्हें निजी डॉक्टरों से उपचार और दवाएं लेनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

कोट
बुबलेहड़ी गांव में पशुओं के बीमार होने का मामला मेरे संज्ञान में अब आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत क्षेत्रीय पशु चिकित्सा टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। -डॉ. वीरेंद्र सहरावत, डिप्टी डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article