फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   DC issues show cause notice against absent employees

Palwal News: डीसी ने गैर हाजिर कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
DC issues show cause notice against absent employees
- लघु सचिवालय और पुराना कोर्ट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को लघु सचिवालय और पुराना कोर्ट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अंत्योदय भवन, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बिजली विभाग, बीडीपीओ कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, लाइब्रेरी सहित अन्य विभागों के कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर व भ्रमण रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर आएं और कार्यालय संबंधित कार्य से बाहर जाना हो तो भ्रमण रजिस्टर में इंट्री करने उपरांत ही जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के प्रति कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों सहित पूरे पुराना कोर्ट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की समस्याएं सुनते हुए लाइब्रेरी में एसी की रिपेयर, शौचालय की साफ-सफाई, इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय, आरटीओ, सरल केंद्र, पैंशन विभाग, लेखा शाखा इत्यादि का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इस दौरान एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह तथा निजी सहायक नाजर सिंह साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed