फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Crisis on Rabi crops due to lack of water in Rajwaha

रजवाहा में पानी न आने से रबी की फसलों पर बना संकट

Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crisis on Rabi crops due to lack of water in Rajwaha
हथीन। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी देने के सरकार कितने ही दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज भी जिले में ऐसे कितने ही गांव हैं, जहां राजवाहों में पानी न आने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही हथीन उपमंडल के करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों के किसान उटावड रजवाहा में पानी न आने से फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जरूरतों को पूरा करने वाले उटावड रजवाहा में पानी न आने से खेतों में खड़ी रबी की फसल मुरझाने लगी है। स्थिति यह बनी हुई है कि इस समय में गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसलों के लिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी रजवाहा की सफाई कराने का बहाना बनाकर बात को टालते रहते हैं। किसानों में अब पानी न आने के कारण बेहद रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

उटावड रजवाहा से होती है इन गांवों में सिंचाई
उटावड रजवाहा से क्षेत्र के गांव घरौट, जनाचोली, आलूका, खोकियाका, स्वामिका, हथीन, बूराका, धीरणकी, चिल्ली, रूपडाका, गोहपुर, उटावड, मालपुरी सहित करीब एक दर्जन गांवों की कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है। इन गांवों तथा क्षेत्र में अधिकांश गांवों में आंतरिक भूजल खारा है। जोकि खेती के लिए उपयुक्त नही होता है। ऐसे में क्षेत्र के किसान उटावड रजवाहा से ही सिंचाई करते हैं। पिछले काफी लंबे अरसे से उटावड रजवाहा में पानी नही है। इस कारण खेतों की सिंचाई नही हो पा रही है। किसानों की मांग है कि अविलंब रजवाहा में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन

रबी फसल के लिए इस समय सिंचाई की बेहद आवश्यकता है। पानी उपलब्ध न होने से रबी की फसल संकट में हैं। उनका कहना है कि अविलम्ब रजवाहा में पानी छोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक शर्मा, युवा किसान
उटावड रजवाहा में पानी न आने से फसल प्रभावित हो रही हैं। मांग की है कि अविलंब पानी छोड़ा जाए। ताकि किसान फसलों की सिंचाई कर सकें और फसलों का उत्पादन अच्छा हो।
- मोहम्मद जकरिया, किसान
फिलहाल उटावड रजवाहा में सफाई का काम जारी है। सफाई का काम समाप्त होते ही उटावड रजवाहा में पानी छोड़ दिया जाएगा।
रियाज अहमद, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed