{"_id":"5903178a4f1c1b9226c0c6b9","slug":"woman-s-murder-was-done-on-reducing-wages-to-50-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी में 50 रुपये कम देने पर की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी में 50 रुपये कम देने पर की गई थी महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक सप्ताह पहले श्याम कालोनी के एक मकान में हुई महिला की हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या करने के आरोप मेें तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है। उक्त मजदूरों ने महिला की हत्या मजदूरी में 50 रुपये कम देने के ऊपर की थी। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सोहना स्थित हरियाणा पर्यटन केंद्र में हेल्पर के पद पर कार्यरत नीलम ने होडल श्याम कालोनी में एक प्लॉट लेकर मकान बनाया हुआ था। वह सोहना में अपने बेटे के साथ किराए पर रहती थी और कभी-कभी होडल स्थित मकान की सफाई व मरमत के लिए यहां आया करती थी। 17 अप्रैल को वह श्याम कालोनी स्थित मकान में मरम्मत का कार्य कराने के लिए आई थी, जहां से 21 अप्रैल को उसका शव कमरे से उसके बेटे सचिन व पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे सचिन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
होडल थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि महिला की हत्या मकान की मरमत करने वाले तीन मजदूरों ने की है। महिला द्वारा मजदूरी में 50 रुपये कम देने के पर इन मजदूरों ने महिला की पत्थर व चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिला नीलम ने मकान की मरम्मत कराने को लेकर राजीव गांधी चौक के पास से तीन मजदूर बुलाए थे जो कि गांव पुरा विरदा ललितपुर यूपी निवासी चंद्रपाल, गांव महरान थाना बरसाना यूपी निवासी दयाराम व गांव गोपालगढी सिकंदराबाद हाथरस यूपी निवासी राजू थे। उन्होंने बताया कि मकान में मरम्मत का काम कम होने के कारण महिला नीलम ने मजदूर चंद्रपाल को 50 रुपये मजदूरी कम दी।
विज्ञापन
मजदूरी कम देने पर चंद्रपाल व नीलम का झगड़ा भी हो गया था। मजदूरी में 50 रुपये कम लेने के बाद गुस्से में चंद्रपाल, दयाराम व राजू गांव भुलवाना स्थित चंद्रपाल के कमरे पर चले गए। वहां जाकर पहले तो इन तीनों ने शराब पी उसके बाद यह तीनों 19 अप्रैल की देर रात महिला के घर पर पहुंचे और चाकू घोंपकर व पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
---------------
कैसे हुआ हत्या के मामले का खुलासा
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने राजीव गांधी चौक के पास पहुंचकर मजदूरों से पूछा की महिला के घर में मरम्मत का कार्य किन मजदूरों ने किया था। वहां पुलिस को वह मिस्त्री चंद्रपाल मिला जिसने उन मजदूरों के साथ मिस्त्री का कार्य किया था। चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि वह तीनों मजूदर आज नहीं आए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उनमें से एक मजदूर गांव भुलवाना में कमरा लेकर किराए पर रहता है। पुलिस ने जब भुलवाना में जाकर पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि वह उसी दिन से गायब है जब से महिला की हत्या हुई है। पुलिस का शक यकीन में बदल गया और पुलिस उन तीनों मजदूरों की खोज में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि वह तीनों मजदूर होडल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मजदूरों को दबोच लिया। पुलिस ने जब पकड़े गए तीनों मजदूरों से सख्ती से पूछताछ की तब उन्होंने महिला की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उन तीनों मजदूरों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके रिमांड पर ले लिया है।