{"_id":"579ddafa4f1c1bdc762b897f","slug":"wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाई काे मारी गोली, पत्नी घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई काे मारी गोली, पत्नी घायल
palwal
Updated Sun, 31 Jul 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे से घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने भाई को गोली मारकर उसकी जान लेनी चाही। लेकिन आरोपी की पत्नी बीच में आ गई व गोली उसके सिर में लग गई, जिससे वह घायल हो गई। गंभीर अवस्था में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कैंप थाना क्षेत्र के मोहन नगर की है।
विज्ञापन
कैंप थाना क्षेत्र के मोहन नगर निवासी शारदा ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर उसके पुत्र दीपक का अपने भाई बिजेंद्र से झगड़ा हो गया था। इसी बीच दीपक ने गुस्से में बिजेंद्र पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली चलते समय बिजेंद्र साइड में हो गया और गोली दीपक की पत्नी प्रियंका के सिर में जा लगी। लहू लुहान हालत में प्रियंका को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कैंप थाना एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन