फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   victim said to dsp

दलित परिवार बोला, दबंगों से खतरा

Sat, 28 May 2016 04:19 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 28 May 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
victim said to dsp
खंड के गांव खांबी के एक दलित परिवार ने डीएसपी को पत्र देकर गांव के दबंग परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। डीएसपी ने पीड़ित परिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव खांबी निवासी नत्थी ने होडल डीएसपी भगतराम को दी शिकायत में कहा कि 18 मई की शाम को पड़ोस में रहने वाले चंद्रभान व सुखदेव के परिजनों के साथ भवन निर्माण सामग्री डालने को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत करने पर सुखदेव, रोहताश व चंद्रभान ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जब मामले की शिकायत पुलिस में करने की कोशिश की तो तब भी उन्होंने धमकी दी।
विज्ञापन


नत्थी राम ने शिकायत में कहा है कि आरोपी सरपंच के परिवार से  होने के कारण हम पर अपना दबाव बनाने व हमें गांव से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। डीएसपी भगतराम ने पीड़ित के परिवार को आश्वासन दिया है कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed