{"_id":"578230a44f1c1b39117f9a18","slug":"uncontrollable-truck-crushed-the-bike-riders-couple-the-wife-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत
- फोटो : file photo
एनएच-2 पर करमन बॉर्डर के समीप एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं सर्पदंश से एक व्यक्ति की जान चला गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
होडल थाना एसएचओ अश्वनी कुमार के अनुसार शनिवार दोपहर संगम बिहार दिल्ली निवासी हाकिम अपनी पत्नी रानी के साथ बाइक पर आगरा की ओर जा रहा था।
करमन बार्डर के समीप पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रानी नीचे गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक महिला के शव को पलवल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर हाकिम के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
वहीं हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव खांबी में खेत में मजदूरी के बाद पेड़ के नीचे आराम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर की सांप के काटने से मौत हो गई। एएसआई जीतराम के अनुसार गांव खांबी निवासी रामबाबू खेतों मे धान की पौध लगा रहा था। पौध लगाते समय वह थोड़ी देर आराम करने के लिए खेत की मेड़ पर पेड़ के नीचे बैठ गया। उसी दौरान रामबाबू को को सांप ने काट लिया।