{"_id":"57151e8e4f1c1b354f8b4838","slug":"two-policemen-clashed-for-rs-225-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 रुपये के लिए भिड़े दो पुलिसकर्मी, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
225 रुपये के लिए भिड़े दो पुलिसकर्मी, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिसवालों पर एक्शन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों में 225 रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पुलिसकर्मियों में विवाद मेस में खाना खाने के पैसे के भुगतान को लेकर हुआ। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कैंप थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार सीआईए पलवल में ईएचसी के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार ने शिकायत दी है कि वह मेस (पुलिसकर्मियों का भोजनालय) का भी इंचार्ज है। सीआईए में ही राजू भी बतौर कांस्टेबल कार्यरत है। राजू से उसको मेस में खाना खाने के 225 रुपए लेने थे। उसने कई बार राजू से पैसे मांगे थे, लेकिन वह आजकल की कहकर टाल देता। शनिवार शाम उसने पैसे फिर से मांगे तो दोनों के बीच में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि राजू ने कृष्ण कुमार पर लात-घूंस बरसाए और गालियां दीं। एसएचओ सतीश कुमार के अनुसार कृष्ण की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन