{"_id":"133156b42df2e2e88e185dc19891f4f4","slug":"the-two-sides-in-a-dispute-in-20-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुए विवाद में 20 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में हुए विवाद में 20 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 01 Feb 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव खजूरका में सोमवार को रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से चले लाठी डंडे में 20 लोग घायल हो गए। इनमें से सात को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया है। उधर, समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव खजूरका में ईस्माईल और इलियास के परिवारों में लंबे समय से रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह ईस्माईल के परिवार से शकील नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था। तभी दूसरे पक्ष के युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। मामले की भनक लगते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उनमें जमकर लाठी डंडे और फरसे चले।
विज्ञापन
हमले में एक पक्ष से हुरुखान, इस्माईल खान, जावेद, सकील, सलमा, इरफान, अरसद, इमरन, सिकंदर, रुखसार, मौसीम, वसीम और दूसरे पक्ष से जुल्हा, इलियास, तैय्यूब, गुलमान, शौकत, गुलश्री, फकरुद्दनी व फकरु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लेकर उनके परिजन पलवल के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से इस्माईल, जावेद, सकील, इलियास, तैय्यूब, फकरू और शौकत को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन