{"_id":"5864eeca4f1c1b8840eedfec","slug":"teenager-raped-by-swindle-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह का झांसा देकर ले जाई गई किशोरी के साथ करीब तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी ने पुलिस कर्मियों पर भी संगीन आरोप लगाए हैं, लेकिन रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
महिला थाना एसएचओ सुशीला देवी के अनुसार हसनपुर खंड के एक गांव की किशोरी ने शिकायत दी है कि होडल निवासी जवाहर नामक युवक उसे तीन माह पूर्व शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। किशोरी का कहना है कि आरोपी ने उसे दो माह तक गांव नांगल जाट में अपनी बहन के घर रखा। जहां जवाहर सिंह ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद जवाहर सिंह पीड़िता को अपने दोस्त के घर गांव गौड़ोता ले गया, वहां पर 10 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी पीड़िता को फरीदाबाद में अपनी बुआ के लड़के सचिन के पास छोड़ आया। 15 दिन बाद आरोपी पीड़िता को वापस अपनी बहन के घर गांव नांगल जाट ले गया जहां पर लगभग 10 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि गत 24 दिंसबर की शाम को वह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंच गई और आपबीती बताई। परिजनों के साथ पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मैडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोरी ने पुलिस कर्मियों पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। किशोरी ने बताया कि महिला थाना पुलिस पुलिस कर्मियों का नाम उजागर करने से मना कर रही है। वहीं सारे मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। एसपी से मामले पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। डीएसपी मुख्यालय ने भी मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।