फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smooth young man with a knife in broad daylight , two injured

दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदा, दो घायल

Tue, 26 Jul 2016 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Tue, 26 Jul 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
Smooth young man with a knife in broad daylight , two injured
मर्डर - फोटो : amar ujala
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
 कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू एक्सटेशंन कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी में एक इंजीनियरिंग छात्र सहित दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।    कैंप थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी इंजीनियरिंग के छात्र नवीन ने शिकायत दी है कि रविवार को किसी बात को लेकर उसके भाई राहुल पुत्र श्यामसिंह का झगड़ा न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र धर्मवीर के साथ हो गया था। जिसके बाद राहुल पुत्र धर्मबीर व उसके माता पिता ने नवीन के भाई राहुल को जान से मारने की धमकी दी थी।  
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार सोमवार की दोपहर नवीन अपने भाई राहुल व एक अन्य साथी राजू के साथ कॉलोनी निवासी राजू के घर से बाइक लेने गए थे। उसी दौरान मौका देख उन्हें राहुल पुत्र धर्मबीर ने अपने माता-पिता व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में नवीन के भाई राहुल पुत्र श्याम सिंह की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई और नवीन व उसका साथी राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। सूत्रों के अनुसार झगड़े में आरोपी पक्ष को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएचओ के अनुसार मृतक  के परिजनों ने जो शिकायत दी है उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का खुलासा होने होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed