{"_id":"57b2f7ea4f1c1b4e446eba7c","slug":"selling-houses-named-forgery-cheated-of-rs-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर किया फर्जीवाड़ा, रुपए10 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बेचने के नाम पर किया फर्जीवाड़ा, रुपए10 लाख ठगे
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 16 Aug 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेकने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के बताए गए हैं।
विज्ञापन
भवनकुंड चौकी प्रभारी हरिओम के अनुसार सराय पुख्ता निवासी उर्मिला देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी निर्मला, उसके पति संजय कुमार वर्मा, सास भगवानी देवी, भतीजी निर्मल सिंह, हिमांशू वर्मा व संजू वर्मा के साथ उसका हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित दो मकानो का सौदा तय हुआ था। तय सौदा के अनुसार पीड़िता ने दस लाख रुपये की सारी रकम उक्त लोगों को कर दी थी।
विज्ञापन
उर्मिला के अनुसार जब मकानों की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए कहती तो उक्त लोग टाल-मटोल कर देते थे। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने मकानों को किसी दुसरे को बेचा हुआ है। फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन